Maiya Samman Yojana Payment Status: मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता देना है। इस योजना से लाखों महिलाओं को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि मिल रही है, जिससे वे अपने घर-परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं।
अब 15वीं किस्त जारी होने के बाद महिलाओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। विभागीय जानकारी के अनुसार 16वीं किस्त का भुगतान जारी होना शुरू हो गया है, और जल्द ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि दिखाई देने लगेगी। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं। इस आर्टिकल में आप Maiya Samman Yojana Payment Status की पूरी प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी आसानी से समझ पाएंगी।
16वीं किस्त महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू
झारखंड सरकार ने 15वीं किस्त भेजने के बाद अब 16वीं किस्त की राशि भी भेजना शुरू कर दिया है। जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल है और जिनके बैंक खाते में DBT सक्रिय है, उन सभी के बैंक खातों में राशि भेजी जा रही है। कई जिलों में भुगतान शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे यह राशि सभी लाभार्थी महिलाओं तक पहुँच रही है।
यदि आप जानना चाहती हैं कि 16वीं किस्त आपके खाते में क्रेडिट हुई है या नहीं, तो आप Maiya Samman Yojana Payment Status ऑनलाइन देख सकती हैं। योजना की हर किस्त के भुगतान की तारीख, भेजी गई राशि और ट्रांजैक्शन की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।
Maiya Samman Yojana Payment Status Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Payment Status |
| योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
| राज्य | झारखंड |
| सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
| किस्त संख्या | 16वीं किस्त |
| लाभार्थी | 18–50 वर्ष की महिलाएं |
| पेमेंट मोड | Direct Benefit Transfer (DBT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलता है।
- योजना का लाभ पाने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
- लाभार्थी महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- परिवार में ट्रैक्टर को छोड़कर कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसे परिवार योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते है।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए ताकि केवल जरूरतमंद महिलाओं को ही सहायता मिल सके।
- लाभार्थी महिला का एकल बैंक खाता होना आवश्यक है, जिसमें DBT सक्रिय होना चाहिए ताकि राशि सीधे उसी खाते में भेजी जा सके।
Also Read :- 12 जिलों की महिलाओ को इस दिन मिलेंगे 16वीं 17वीं किस्त के ₹5000 – लिस्ट जारी
Maiya Samman Yojana Payment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होम पेज में मौजूद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना है।
- लॉगिन पेज खुलने पर अब आपको अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करना है।
- इसके बाद मेनू में दिए गए आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- फिर OTP प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करना है और फोन पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन करना है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी किस्तों का पूरा भुगतान विवरण स्क्रीन पर दिखाई देना है।
कृपया ध्यान दें: यदि ऑनलाइन Payment Status चेक करने में कोई दिक्कत हो रही है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए बैंक SMS के जरिए भी किस्त का विवरण जान सकती हैं। सरकार जब भी राशि भेजती है तो DBT का मैसेज तुरंत प्राप्त होता है। इसके अलावा आप अपने बैंक जाकर पासबुक अपडेट करा सकती हैं या मिनी स्टेटमेंट निकाल सकती हैं। यदि किसी कारण से भुगतान नहीं दिख रहा है, तो सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और DBT सेवा चालू है।